Below, you will find the lyrics for Bhola Bhala Ri Mora Balma by Lata Mangeshkar.
भोला भाला री मोरा बलमा न जाने
भोला भाला री मोरा बाबू न समझे
प्रीत भरे मन के इशारे
हाँ हाँ री मोरे प्रीत भरे मन के इशारे
भोला भाला री मोरा बलमा न जाने
भोला भाला री मोरा
रोऊँ तो समझे मोहे और कोई दुःख है
झूटी हँसी देख पिया माने मोरी सुख है
चैन न पाये जिया कैसे बताऊँ पिया
चैन न पाये जिया कैसे बताऊँ पिया
जीती हूँ तेरे सहारे
ओ बाबू मोरे जीती हूँ तेरे सहारे
भोला भाला री मोरा बलमा न जाने
भोला भाला री मोरा
कैसे जवानी राजा कैसी ज़िंदगानी
तेरे बिना जीवन है भूली कहानी
भूली कहानी राजा आके सुना दे
भूली कहानी राजा आके सुना दे
बिखरे हैं असुवन के तारे
ओ राजा मोरे बिखरे हैं असुवन के तारे
भोला भाला री मोरा बलमा न जाने
भोला भाला री मोरा बाबू न समझे
प्रीत भरे मन के इशारे
हाँ हाँ री मोरे प्रीत भरे मन के इशारे
भोला भाला री मोरा बलमा न जाने
भोला भाला री मोरा